कई दिनों बाद लखीसराय में निकली तेज धूप, बारिश कम होने से बढ़ी किसानों की चिंता

Updated:
विज्ञापन
कई दिनों बाद बुधवार को कड़ी धूप से लोगों का सामना

आसमान में सुबह से निकली कड़ी धूप. | Prabhat Khabar Network

Lakhisarai Weather Today : लखीसराय जिले में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला, तेज धूप के साथ उमस बढ़ी. बारिश की 65% संभावना है, पर धान की रोपनी को लेकर किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं.

विज्ञापन

Lakhisarai Weather Today : लखीसराय जिले में बुधवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया. सुबह से तेज धूप निकलने के कारण लोगों को उमस के साथ गर्मी का भी सामना करना पड़ा. मौसम विभाग ने दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच बारिश की 65 प्रतिशत संभावना जताई है, लेकिन व्यापक वर्षा के आसार फिलहाल कम हैं.

कई दिनों बाद निकली तेज धूप

पिछले करीब एक पखवाड़े से जिले में सुबह से बादल छाए रहने और बीच-बीच में हल्की बारिश होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल रही थी. हालांकि बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोग घरों और छायादार स्थानों में रहने को मजबूर दिखे. दोपहर होते-होते गर्मी और उमस दोनों का असर बढ़ गया.

फल और सब्जियों पर पड़ रहा मौसम का असर

लगातार बादल और उमस भरे मौसम का असर बागवानी और सब्जी उत्पादन पर भी दिखाई देने लगा है. किसानों के अनुसार आम और अमरूद जैसे फलों में समय से पहले कीड़े लगने लगे हैं, जबकि कई सब्जियों में फफूंदी की समस्या बढ़ रही है. मौसम में लगातार बदलाव से फसलों की गुणवत्ता प्रभावित होने लगी है.

बारिश नहीं होने से धान की रोपनी को लेकर बढ़ी चिंता

हालांकि मानसून अभी भी सक्रिय है, लेकिन तेज हवा कई बार बादलों को दूसरी दिशा में ले जा रही है, जिससे पर्याप्त बारिश नहीं हो पा रही है. जिले के कुछ इलाकों में केवल कुछ मिनटों की बारिश के बाद मौसम साफ हो जा रहा है. इससे खेतों में पर्याप्त नमी नहीं बन पा रही है और किसानों की चिंता बढ़ गई है. अभी धान की रोपनी सीमित स्तर पर हो रही है, लेकिन अगले दो-चार दिनों में रोपनी का कार्य तेज होने की उम्मीद है. इसके लिए अच्छी बारिश बेहद जरूरी होगी.

मौसम विभाग ने जताई 65 प्रतिशत बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और बारिश की संभावना करीब 65 प्रतिशत है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. विभाग ने किसानों को मौसम के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार खेती-बाड़ी के कार्य करने तथा आम लोगों से बदलते मौसम के बीच आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है.

ये भी पढ़ें : पटना समेत कई जिलों में छाए काले बादल, इन 24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD की एडवाइजरी जारी


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन