राजस्व कर्मचारी के कार्य को करने में आनाकानी कर रहे पंचायत सचिव

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 21 Feb 2026 6:13 PM

विज्ञापन

जिले के राजस्व कर्मचारी की हड़ताल पर जाने के बाद सभी पंचायत सेवक को राजस्व कर्मचारी का प्रभार सौंप दिया गया है

विज्ञापन

जिले के राजस्व कर्मचारी की हड़ताल पर जाने के बाद सभी पंचायत सेवक को साैंपा है प्रभार

दाखिल खारिज,परिमार्जन व जमाबंदी सुधार जैसे टेक्निकल कार्य को लेकर दिक्कत

लखीसराय. जिले के राजस्व कर्मचारी की हड़ताल पर जाने के बाद सभी पंचायत सेवक को राजस्व कर्मचारी का प्रभार सौंप दिया गया है, लेकिन अभी तक उन्हें डोंगल नहीं मिलने के कारण पंचायत सचिव राजस्व संबंधित कार्य को नहीं कर रहे हैं, हालांकि कुछ पंचायत सेवक राजस्व कर्मियों के कार्य को करने में आनाकानी कर रहे हैं. दाखिल खारिज, परिमार्जन, जमाबंदी सुधार जैसे महत्वपूर्ण कार्य को कैसे निपटारा किया जाय, इसके लिए पंचायत सेवक को आइडिया नहीं होने के कारण कार्य करने में हिचकिचाहट कर रहे हैं. भूमि संबंधित कार्य नहीं होने के कारण अभी तक लोग अंचल कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं. कुछ लोगों को अपने पूर्वजों की जमाबंदी का हिस्सा अपने नाम से कराना चाहता है, जिससे कि वह किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले सके. जबकि दाखिल खरीज व परिमार्जन का कार्य भी ठप पड़ा हुआ है. सदर प्रखंड में पांच पंचायत सचिव को 10 पंचायत का राजस्व विभाग संबंधित कार्य करने का प्रभार दिया गया है. सदर अंचल के सीओ अजय राठौर व आरओ रौशन कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि सभी पंचायत सचिव को राजस्व कर्मचारी का प्रभार दे दिया गया है, इसको लेकर पंचायत सचिव को प्रशिक्षण भी दिया गया है. सभी पंचायत सेवक द्वारा राजस्व कर्मी का कार्य किया जायेगा. इसके लिए सभी पंचायत सेवक को कहा गया है, सुबह से एक बजे अपराह्न तक पंचायत का कार्य करें, जिसके बाद अंचल का कम का निपटारा करें, जिससे कि प्रखड के साथ अंचल का कार्य भी हो सके व कोई कार्य प्रभावित नहीं हो.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन