युवक का गला रेतने के मामले में एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

विगत 19 मई को हलसी थाना क्षेत्र के प्रेमडीहा गांव में शेरू खान पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

हलसी. विगत 19 मई को हलसी थाना क्षेत्र के प्रेमडीहा गांव में शेरू खान पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार प्रेमडीहा गांव निवासी इरशाद खान की 26 वर्षीय पुत्र टीपू खान को पुलिस ने गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उन्होंने बताया की 19 मई रविवार को टीपू खान ने प्रेमडीहा गांव निवासी बबलू खान के पुत्र शेरू खान के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया था. जिसमें शेरू खान जख्मी हो गया. शेरू खान के गला पर वार किया गया था. उन्होने बताया के सोये हुए अवस्था में शेरू खान के गर्दन पर तेज धार हथियार से गर्दन पर वार किया था जिससे शेरू खान बूरी तरह से जख्मी हो गया था. उन्होंने बताया कि टीपू खान ने हमला क्यों किया, इसे लेकर पुलिस छानबीन कर रही है. उन्होंने बताया कि घटना को लेकर टीपू खान को नामजद करते हुए आवेदन दिया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन