युवती से गैंगरेप मामले में एक आरोपित गिरफ्तार
एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना होने की बात को लेकर वीडियो वायरल होने के बाद लखीसराय व पटना के पचमहला थाना की पुलिस गुरुवार को हरकत में आ गयी.
लखीसराय. जिले के बड़हिया व पटना जिले के पचमहला थाना क्षेत्र के सीमा पर एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना होने की बात को लेकर वीडियो वायरल होने के बाद लखीसराय व पटना के पचमहला थाना की पुलिस गुरुवार को हरकत में आ गयी. और वीडियो के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार भी कर लिया. वहीं वायरल वीडियो कब का है, इस मामले में भी छानबीन शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि चार युवकों द्वारा युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. इसमें से एक युवक की पहचान बड़हिया के निवासी के रूप में की गयी, जिसे गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है. इस संबंध में एसपी अजय कुमार ने बताया कि गैंगरेप का वीडियो सामने आने पर पुलिस वीडियो के आधार पर एक युवक को बड़हिया से ही गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. बड़हिया व पचमहला की पुलिस जांच में जुट गयी है. गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद घटना में शामिल उसके अन्य साथियों की भी गिरफ्तारी होगी. वहीं घटना कब और कहां कि है, इसकी भी जांच की जा रही है. एसपी ने बताया कि मामले में किसी भी तरफ से शिकायत दर्ज नहीं की गयी है, इसलिए पुलिस अपने स्तर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करेगी. वहीं यदि पीड़िता की ओर से शिकायत दर्ज करायी जाती है तो उसे लेकर भी कार्रवाई की जायेगी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए