मोदी सरकार का 12 साल रहा बेमिसाल: विजय सिन्हा
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कृषि मंत्री एवं लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने विकास, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य कर देश को नई दिशा दी है.
विज्ञापन
मोदी सरकार ने सभी लोगों के लिए विकास का किया कार्य
नरेंद्र मोदी ने देश का मान सम्मान किया ऊंचा
लखीसराय के प्रतिनिधि के अनुसार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूरे होने को लेकर शनिवार को क्षेत्रीय विधायक सह सूबे के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय विधानसभा भाजपा के प्रधान कार्यालय में शनिवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने 12 वर्षों के शासनकाल बेमिसाल रहा है, जिसमें सभी वर्गों के लिए विकास का कार्य किया गया. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है.इन 12 वर्षों के शासन काल में रेलवे व सड़क मार्ग में कई आयाम पूरे हुए हैं. आज रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित कर उसे भव्य रूप दिया जा रहा है. वहीं वैसे लोग जो महंगी इलाज कराने में असमर्थ हैं उनके लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज की व्यवस्था की गयी.
इसी तरह शौचालय विहीन घरों को शौचालय उपलब्ध कराया जिससे मां बहनों की इज्जत बनी रहे. कश्मीर से धारा 370 हटा एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपनों को साकार किया जा रहा है. उन्होंने बिहार में पटना में मेट्रो प्रारंभ हो चुका है वहीं गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा व भागलपुर में मेट्रो के लिए स्वीकृति मिल चुकी है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के मार्ग पर सभी को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है.पथ निर्माण विभाग के मंत्री कार्यकाल में ही मिली शिकायत पर बाइपास पुल का जांच हुआ था शुरू
एक सवाल के जवाब में कृषि मंत्री श्री सिन्हा ने एक कहा कि उनके द्वारा पथ निर्माण विभाग के मंत्री कार्यकाल में बापस पुल की शिकायत मिलने पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी थी. बाद में पटना आईआईटी के इंजीनियर की जांच में निविदा के अंदर की गड़बड़ी को लेकर उनके द्वारा अनुरक्षण टीम का गठन किया गया था. जिसकी जांच पड़ताल कर दोषी संवेदक को दंडित एवं कार्रवाई शुरू हुई. उन्होंने कहा कि हमारी मुख्यमंत्री से भी बाइपास पुल निर्माण को लेकर हुई पथ निर्माण विभाग के मंत्री एवं सचिव के साथ बैठक कर जल्द ही निर्णय लिया जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










