नहाने के दौरान तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत

Updated:
विज्ञापन

तालाब में नहाने के क्रम में शुक्रवार को एक अधेड़ की डूबने से मौत होने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

पीरीबाजार. तालाब में नहाने के क्रम में शुक्रवार को एक अधेड़ की डूबने से मौत होने का मामला सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार चौरा राजपुर पंचायत के रामपुर गांव निवासी जया मंडल के पुत्र श्रीलाल मंडल प्रतिदिन पीरीबाजार स्थित तालाब में स्नान करने जाते थे. वहीं वो अपने दैनिक दिनचर्या के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब छह बजे पीरीबाजार स्थित तालाब में नहाने गये. जिस दौरान नहाने के क्रम में डूबने से उनकी मृत्यु हो गयी. वहीं उनके मौत के बाद रामपुर में शोक की लहर दौड़ गयी. पूरे गांव में मातम छा गया. मृतक अपने पीछे दो पुत्री और दो पुत्र को छोड़ के चले गये. परिजनों के अनुसार शव को पुलिस को नहीं सौंप दाह संस्कार कर दिया गया.

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

पीरीबाजार. थाना क्षेत्र के कजरा-अभयपुर रेलवे लाइन पर हीरा बाबा स्थान के समीप एक 35 वर्षीय युवक ने सुबह आठ बजे के लगभग ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दिया. घटना की जानकारी देते हुए पीरीबाजार थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस लावारिस अवस्था में क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर से बरामद किया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेजा गया है. शव को पोस्टमार्टम के पश्चात 72 घंटे के शवगृह में पहचान के लिए रखा जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन