400 मीटर दौड़ व रस्सी कूद प्रतियोगिता में महिला व पुरूष प्रतिभागी हुए शामिल

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 12 Feb 2026 6:16 PM

विज्ञापन

युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत के अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को स्थानीय गांधी मैदान में किया गया

विज्ञापन

-मेरा युवा भारत के अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

डीडीसी व खेल पदाधिकारी ने कराया प्रतियोगिता का शुभारंभ

बड़हिया, लखीसराय, रामगढ़ चौक एवं सूर्यगढ़ा क्लस्टर विजेता प्रतिभागी प्रतियोगिता में हुए शामिल

लखीसराय

युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत के अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को स्थानीय गांधी मैदान में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी सुमित कुमार तथा जिला खेल पदाधिकारी मृणाल रंजन ने संयुक्त रूप से किया. इस प्रतियोगिता में जिले के चार क्लस्टर-बड़हिया, लखीसराय, रामगढ़ चौक एवं सूर्यगढ़ा में पूर्व में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी जिला स्तर पर भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता की प्रमुख विधाओं में पुरुष कबड्डी, पुरुष वॉलीबॉल, महिला 400 मीटर दौड़, महिला लंबी कूद, पुरुष 400 मीटर दौड़ एवं पुरुष लंबी कूद शामिल हैं. उपरोक्त आशय की जानकारी देते हुए खेल पदाधिकारी ने बताया कि पहले दिन गुरुवार को पुरुष कबड्डी तथा बालिकाओं की 400 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद प्रतियोगिता आयोजित की गयी. वहीं शुक्रवार को पुरुष वॉलीबॉल के साथ पुरुष 400 मीटर दौड़ व लंबी कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी. सभी विधाओं में विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा. पुरस्कार वितरण 13 फरवरी शुक्रवार को ही किया जायेगा. जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में सभी क्लस्टरों की विजेता टीमों की भागीदारी सुनिश्चित की गयी है, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हो रहा है. कार्यक्रम के सफल आयोजन में माय भारत के स्वयंसेवकों सदाशिव कुमार, मुरारी कुमार, अंकुश कुमार, सीमा कुमारी, मनीष यदुवंशी एवं चंदन कुमार की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही. डीडीसी ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं तथा खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन