10 से 27 फरवरी तक फाइलेरिया की दी जा रही दवा

Published by : DHIRAJ KUMAR Updated At : 11 Feb 2026 10:06 PM

विज्ञापन

जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत महिसोना गांव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 164 पर कैंप लगाया गया

विज्ञापन

लखीसराय. जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत महिसोना गांव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 164 पर कैंप लगाया गया . जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र के द्वारा फीता काटकर एवं स्वयं दवा का सेवन कर किया गया. उन्होंने बताया कि बिहार में 10 से 27 फरवरी तक चलने वाले सर्वजन दवा सेवन अभियान के तहत, 11 फरवरी को राज्यभर के आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों पर मेगा कैंप आयोजित कर फाइलेरिया की दवा खिलायी जा रही है. इस विशेष अभियान का उद्देश्य घर-घर दवा खिलाकर फाइलेरिया का पूर्ण उन्मूलन करना है. उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं, और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों के लिए दवा नहीं है. दवा खाली पेट नहीं लेनी है. किसी भी तरह की प्रतिक्रिया के लिए हर ब्लॉक में रैपिड रिस्पांस टीम तैनात की गयी है. मौके पर आईसीडीएस की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी वंदना पांडेय, स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधांशु नारायण लाल, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक अनिता कुमारी, जिला समन्वयक कन्हैया कुमार सहित कई आंगनबाड़ी सेविका सहायिका, जीविका दीदी, आशा एवं ग्रामीण मौजूद रहे.

विज्ञापन
DHIRAJ KUMAR

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन