भक्तिभाव व धूमधाम से मनेगा महाशिवरात्रि

Updated:
विज्ञापन
भक्तिभाव व धूमधाम से मनेगा महाशिवरात्रि

श्री संयुक्त समिति, बड़ी दुर्गा स्थान में महाशिवरात्रि व वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को भक्तिभाव व धूमधाम से मनाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया

विज्ञापन

श्री संयुक्त समिति बड़ी दुर्गा स्थान में दोनों आयोजनों की तैयारी को लेकर हुई बैठक

लखीसराय

श्री संयुक्त समिति, बड़ी दुर्गा स्थान में महाशिवरात्रि व वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को भक्तिभाव व धूमधाम से मनाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया. इस संबंध में मंगलवार की देर शाम आयोजित बैठक में सभी मुख्य पदाधिकारियों द्वारा मंत्रणा सह संवाद स्थापित की गयी. बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष अनिल कुमार व आगामी कार्यों का प्रस्तुतीकरण मंत्री मनोज कुमार के उपस्थिति में हुआ. बैठक में दोनों कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गयी, साथ ही कहा गया कि इस बार दोनों आयोजन यादगार रहेगा. बैठक में कोषाध्यक्ष केदार प्रसाद, चैंबर अध्यक्ष विकास कुमार, ऑफिस इंचार्ज उमेश प्रसाद, अनिल कुमार भाईजी, अशोक कुमार गुप्ता, जयशंकर प्रसाद, प्रकाश कुमार डबलू, राजेश कुमार, हेमंत कुमार, विनोद साव, लालू प्रसाद, संतोष कुमार सल्टू, रमेश कुमार, सचिन कुमार, बिट्टू कुमार इत्यादि उपस्थित रहे.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन