रसोई गैस सिलेंडर से निकला पानी, ठगे गए उपभोक्ताओं के हंगामे के बाद प्रशासन अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
रसोई गैस सिलेंडर से निकला पानी, ठगे गए उपभोक्ताओं के हंगामे के बाद प्रशासन अलर्ट

LPG Cylinder : लखीसराय के निस्ता गांव में एलपीजी सिलेंडर से गैस की जगह पानी निकलने का मामला सामने आया है. एक साथ तीन उपभोक्ताओं के सिलेंडरों में ऐसी शिकायत मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा (लखीसराय) से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

LPG Cylinder : लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र स्थित निस्ता गांव में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है. ग्रामीणों का आरोप है कि तीन घरेलू गैस सिलेंडरों से गैस की जगह पानी निकला. घटना के बाद उपभोक्ताओं ने गैस वितरण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

चूल्हा जलाने पर हुआ संदेह

जानकारी के अनुसार निस्ता वार्ड संख्या-8 निवासी दिनेश साव की पत्नी रिंकू देवी ने सोमवार सुबह नया एलपीजी सिलेंडर चूल्हे से जोड़ा. चूल्हा जलाने पर आग सामान्य रूप से नहीं जली, बल्कि भभकने लगी. संदेह होने पर सिलेंडर की जांच की गई तो उसमें से पानी निकलने लगा. ग्रामीणों ने सिलेंडर का वजन भी कराया, जो सामान्य से अधिक बताया गया.

तीन उपभोक्ताओं के सिलेंडर में मिली शिकायत

मामले की जानकारी फैलने के बाद अन्य उपभोक्ताओं ने भी अपने सिलेंडरों की जांच कराई. ग्रामीणों के अनुसार राधा देवी और सुनीता देवी के सिलेंडरों से भी पानी निकलने की बात सामने आई. एक साथ तीन सिलेंडरों में ऐसी शिकायत मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई.

गैस एजेंसी पर लगाया लापरवाही का आरोप

LPG Cylinder : पीड़िता रिंकू देवी ने बताया कि उनके पति मजदूरी के लिए बाहर रहते हैं और घर में छोटे बच्चों के लिए भोजन बनाने में परेशानी हो रही है. उनका आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद संबंधित गैस एजेंसी के डीलर ने फोन तक रिसीव नहीं किया.

जांच और नए सिलेंडर की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा प्रभावित उपभोक्ताओं को शीघ्र नया गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है.

ALSO READ: बदलाव की बयार: लखीसराय के 5 गांवों ने लिया मृत्युभोज के बहिष्कार का संकल्प, सामाजिक कुरीति पर प्रहार

विज्ञापन
Pintu Pranav

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन