ePaper

फेसियल अटेंडेंस के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर सौंपा गया मांग पत्र

Updated at : 06 Jul 2024 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
फेसियल अटेंडेंस के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर सौंपा गया मांग पत्र

सिविल सर्जन कार्यालय के मुख्य द्वार के समक्ष शनिवार को राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत एनएचएम कर्मचारी संघ द्वारा धरना-प्रदर्शन कर मांग पत्र सौंपा गया.

विज्ञापन

लखीसराय. सिविल सर्जन कार्यालय के मुख्य द्वार के समक्ष शनिवार को राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत एनएचएम कर्मचारी संघ द्वारा धरना-प्रदर्शन कर मांग पत्र सौंपा गया. चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राज्य कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार यह धरना-प्रदर्शन फेसियल अटेंडेंस के विरोध में किया गया. धरना-प्रदर्शन में शामिल संविदा कर्मी के अनुसार संविदा पर बहाल जीएनएम, सीएचओ, एएनएम को एफआरएएस एप के द्वारा अटेंडेंस बनाने के लिए कहा गया है, जिसमें नियमित कर्मचारियों को शामिल नहीं किया गया है. जबकि संविदा कर्मी भी समान कार्य करते हैं. जिसके लिए समान कार्य समान वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है, जो कि हम एनएचएम कर्मी के प्रति विभाग का भेदभावपूर्ण रवैया है. ऊपर से विभाग द्वारा फेशियल अटेंडेंस भी सिर्फ एनएचएम कर्मियों को बनाने का आदेश दिया गया है. हम सभी एनएचएम कर्मी विभाग के इस भेदभावपूर्ण फैसले का विरोध करते है. इस मांग को लेकर आवश्यक कदम नहीं उठाये जाने पर 10 जुलाई से कार्य का बहिष्कार करने की बात कही है. धरना-प्रदर्शन में शामिल प्रमुख एनएचएम कर्मियों में सुमन कुमारी, सीता कुमारी, सोनी कुमारी, मनीषा कुमारी, पल्लवी कुमारी, रितु कुमारी समेत लगभग दो दर्जन महिला कर्मचारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन