विधिक जागरूकता शिविर में आश्रय गृह की विधवाओं को दी कानून की जानकारी
विधिक जागरूकता शिविर में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network
लखीसराय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधवाओं के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
लखीसराय. जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय द्वारा शनिवार को डालसा सचिव के आदेश पर नगर परिषद लखीसराय के वार्ड नंबर 25 स्थित चैती दुर्गा मंदिर के बगल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर आश्रय गृहों में रहने वाली विधवाओं के लिए आयोजित किया गया था. शिविर का मुख्य उद्देश्य आश्रय गृहों में निवास करने वाली उन विधवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना था जो सामाजिक एवं आर्थिक रूप से वंचित हैं.
आपके शहर में
सम्पत्ति एवं उत्तराधिकारी अधिकारों की जानकारी दी गयी
इन्हें विधिक सेवाओं, कल्याणकारी योजनाओं, पहचान संबंधी दस्तावेजों, सम्पत्ति एवं उत्तराधिकारी अधिकारों की जानकारी दी गयी. आयोजकों ने बताया कि ऐसी महिलाएं अक्सर जानकारी के अभाव में अपने कानूनी अधिकारों से वंचित रह जाती हैं. शिविर से उन्हें उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया गया.इस जागरूकता शिविर में लगभग 50 लोगों ने भाग लिया और महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं. कार्यक्रम का संचालन पैनल अधिवक्ता मनोज कुमार और पीएलवी रीमा कुमारी द्वारा किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए