अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ, शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन
अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ, शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
लखीसराय. बिहार अग्निशमन सेवा, लखीसराय द्वारा मंगलवार को 14 से 20 अप्रैल तक मनाये जाने वाले ””अग्निशमन सेवा सप्ताह”” का औपचारिक शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम के पहले दिन अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता और तैयारियों पर जोर देते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी विनिता लता एवं देवेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से की गयी. इस वर्ष की थीम ‘सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज-आग की रोकथाम के लिए एक साथ”””” रखी गयी है. इस अवसर पर अग्निशमन सेवा के दौरान वीरगति प्राप्त करने वाले शहीदों की याद में स्मरणोत्सव परेड का आयोजन किया गया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.प्रमुख गतिविधियां और जागरूकता अभियान
मौके पर अग्निशमन पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, वरीय अधिकारियों और मीडिया कर्मियों के बीच पिन फ्लैग बांटे गये. निर्धारित कार्यक्रम के तहत ममता इमरजेंसी हॉस्पिटल (विद्यापीठ चौक), श्री राधे हॉस्पिटल एंड फर्टिलिटी सेंटर और अन्य थाना क्षेत्रों के कुल 07 अस्पतालों में विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किये गये. वहीं कर्मियों को बिजली शॉर्ट सर्किट और गैस सिलेंडर से लगने वाली आग से बचाव की विस्तृत जानकारी दी गयी. साथ ही, अग्निशमन यंत्रों के सही प्रयोग और आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी (मॉक ड्रिल) का अभ्यास भी कराया गया. अग्निशमन विभाग द्वारा आम जनमानस, अस्पताल कर्मियों और सुरक्षा गार्डों के बीच जागरूकता पंप लेट बांटे गये और उनसे अग्नि सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने का अनुरोध किया गया. विभाग ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की अग्निकांड की सूचना तत्काल 101 या 112 नंबर पर डायल करके दें.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन







