4 लाख तक की मदद, फ्री ट्रेनिंग! लखीसराय में 16 सितंबर से शुरू होगा युवा शक्ति अभियान

Updated:
विज्ञापन

फोटो- समाहरणालय लखीसराय | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लखीसराय के युवाओं के लिए 'युवा शक्ति-बिहार की प्रगति' अभियान 16 सितंबर से शुरू हो रहा है. इस अभियान के तहत छात्रों को उच्च शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के लिए तीन प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, जिसमें 4 लाख तक की वित्तीय सहायता और फ्री ट्रेनिंग शामिल है.

विज्ञापन

लखीसराय. सात निश्चय योजना के तहत जिले के युवाओं को उच्च शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा. इसके तहत जिले के 60 हाईस्कूलों में काउंसलिंग कैंप आयोजित किये जाएंगे. डीएम के आदेश के अनुसार विशेष अभियान 16 सितंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक चलेगा. ‘युवा शक्ति-बिहार की प्रगति’ थीम पर आयोजित इस अभियान के दौरान युवाओं को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी और कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी.

विज्ञापन

तीन योजनाओं से सीधे जुड़ेंगे युवा

जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी), लखीसराय की ओर से संचालित तीन प्रमुख योजनाओं की जानकारी पंचायत स्तर तक पहुंचायी जाएगी. इसमें बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना और कुशल युवा कार्यक्रम (केवाईपी) शामिल हैं.

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए चार लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध करायी जाती है. मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत इंटर पास बेरोजगार युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है. वहीं कुशल युवा कार्यक्रम के तहत कंप्यूटर ज्ञान, हिंदी-अंग्रेजी टाइपिंग और सॉफ्ट स्किल्स का प्रशिक्षण दिया जाता है.

घर-घर तक पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी

अभियान को सफल बनाने के लिए डीआरसीसी के सहायक प्रबंधक, सिंगल विंडो ऑपरेटर (एसडब्लूओ) और मल्टी परपज असिस्टेंट (एमपीए) की संयुक्त टीम बनायी गयी है. टीम को निर्देश दिया गया है कि कैंप से दो दिन पहले संबंधित पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, विकास मित्र, रोजगार सेवक और जीविका दीदियों से संपर्क करें, ताकि अधिक से अधिक युवाओं तक कैंप की जानकारी पहुंच सके.

विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को भी कैंप के दिन अधिकतम छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

कैंप में मौके पर लिये जाएंगे आवेदन

काउंसलिंग कैंप में युवाओं को आसान भाषा में तीनों योजनाओं की जानकारी दी जाएगी. कैंप में शामिल छात्रों और युवाओं की उपस्थिति मोबाइल नंबर के साथ दर्ज की जाएगी. इच्छुक युवाओं से मौके पर ऑफलाइन आवेदन भी लिये जाएंगे.

अभियान के दौरान जुटाये गये सभी आंकड़ों को गूगल ड्राइव और एक्सेल शीट में सुरक्षित रखा जाएगा. इसकी निगरानी डीआरसीसी के सहायक प्रबंधक (परियोजना एवं लेखा) करेंगे.

16 सितंबर को डकरा से होगी अभियान की शुरुआत

विशेष अभियान की शुरुआत 16 सितंबर को रामगढ़ चौक प्रखंड के एसके हाईस्कूल, डकरा से होगी. इसके बाद दिसंबर तक जिले के अलग-अलग प्रखंडों के 60 विद्यालयों में निर्धारित तिथियों पर काउंसलिंग कैंप आयोजित किया जाएगा.

60 विद्यालयों में कैंप का कार्यक्रम

क्रमतारीखप्रखंडविद्यालयपंचायत/क्षेत्र
116.09.2026रामगढ़ चौकएसके हाईस्कूल, डकराडकरा
217.09.2026पिपरियाउत्क्रमित हाईस्कूल, पवई सैदपुरापवई सैदपुरा
318.09.2026सूर्यगढ़ाउत्क्रमित हाईस्कूल, तेतरियाबुधौली बंकर
421.09.2026हलसीउत्क्रमित हाईस्कूल, हिमाचलडीहधीरा
522.09.2026हलसीउत्क्रमित हाईस्कूल, कछियानाकछियाना
623.09.2026लखीसरायउत्क्रमित हाईस्कूल, लाल दियाराखुटहा पूर्वी
724.09.2026बड़हियाउत्क्रमित हाईस्कूल, नीमाश्रीखण्डी
825.09.2026हलसीउत्क्रमित हाईस्कूल, डुमरीडुमरी
928.09.2026बड़हियाउत्क्रमित हाईस्कूल, मलासीबल्लोपुर
1030.09.2026हलसीश्री शेषनाग हाईस्कूल, बभनगांवाअमहारा
1101.10.2026लखीसरायएमआरएमपी +2 हाईस्कूल, वलीपुरवलीपुर
1205.10.2026सूर्यगढ़ाजनता पब्लिक हाईस्कूल, सूर्यगढ़ासलेमपुर पश्चिमी
1307.10.2026रामगढ़ चौकउत्क्रमित हाईस्कूल, प्रतापपुरसुरारी इमाम नगर
1408.10.2026बड़हियाउत्क्रमित हाईस्कूल, खुदहा पूर्वीखुटहा पूर्वी
1509.10.2026चानन+2 हाईस्कूल, मननपुरगोहरी
1612.10.2026हलसीउत्क्रमित हाईस्कूल, तरहारीभनपुरा
1713.10.2026रामगढ़ चौक+2 हाईस्कूल, नोनगढ़नोनगढ़
1814.10.2026सूर्यगढ़ा+2 हाईस्कूल, सैदपुराअलीनगर
1915.10.2026लखीसरायएसआरएस +2 हाईस्कूल, बालगुदरबालगुदर
2022.10.2026पिपरिया+2 हाईस्कूल, पिपरियापिपरिया
2123.10.2026बड़हियाउच्च माध्यमिक विद्यालय, गंगासरायगंगासराय
2226.10.2026हलसीउत्क्रमित हाईस्कूल, धीराधीरा
2328.10.2026लखीसरायउत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, धीराबिलौरी
2429.10.2026पिपरिया+2 हाईस्कूल, रामचन्द्रपुररामचन्द्रपुर
2530.10.2026रामगढ़ चौकएसके हाईस्कूल, डकराडकरा
2602.11.2026सूर्यगढ़ा+2 हाईस्कूल, अमरपुरअमरपुर
2704.11.2026हलसीउत्क्रमित हाईस्कूल, गेरूआगेरूआ पुरसंडा
2805.11.2026लखीसरायउत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, दामोदरपुरदामोदरपुर
2906.11.2026हलसी+2 हाईस्कूल, शिवसोनासढ़माफ
3011.11.2026बड़हियाउत्क्रमित उच्च विद्यालय, लाल दियाराखुटहा पश्चिमी
3112.11.2026चाननउत्क्रमित उच्च विद्यालय, घोसीकुंडीखुटुकपार
3213.11.2026हलसीउत्क्रमित हाईस्कूल, धीरामोहद्दीनगर
3318.11.2026लखीसरायउत्क्रमित उच्च विद्यालय, गढ़ी विशुनपुरगढ़ी विशुनपुर
3419.11.2026पिपरियाउत्क्रमित उच्च विद्यालय, पवईसैदपुरा
3520.11.2026सूर्यगढ़ा+2 हाईस्कूल, मानिकपुरअवगिल रामपुर
3623.11.2026बड़हियाउत्क्रमित उच्च विद्यालय, लक्ष्मीपुर शहजादपुरलक्ष्मीपुर
3725.11.2026चाननआर. लाल चानन +2 हाईस्कूल, लाखोचकलाखोचक
3826.11.2026हलसीउत्क्रमित हाईस्कूल, प्रतापपुरप्रतापपुर
3927.11.2026लखीसरायउत्क्रमित हाईस्कूल, कछियानाकछियाना
4030.11.2026रामगढ़ चौकश्री रामस्नेही +2 हाईस्कूल, परसावांबिल्लो
4102.12.2026सूर्यगढ़ा+2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक स्कूल, बंशीपुरबंशीपुर
4203.12.2026बड़हिया+2 हाईस्कूल, पालीपाली
4304.12.2026चानन+2 हाईस्कूल, अभयपुरमहेशलेटा
4407.12.2026लखीसरायउत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, किऊलखगौर
4508.12.2026रामगढ़ चौक+2 हाईस्कूल, नंदनामानंदनामा
4609.12.2026सूर्यगढ़ाउत्क्रमित हाईस्कूल, लहसोरबाचौरा राजपुर
4710.12.2026हलसीउत्क्रमित हाईस्कूल, हिमाचलडीहसाढ़माफ
4811.12.2026चाननउत्क्रमित हाईस्कूल, तितायचकमलिया
4914.12.2026रामगढ़ चौक+2 हाईस्कूल, शर्माशर्मा
5015.12.2026सूर्यगढ़ाएमपीएस हाईस्कूल, सदाय बिगहाबरियारपुर
5116.12.2026रामगढ़ चौक+2 हाईस्कूल, तेतरहटतेतरहट
5217.12.2026चाननउत्क्रमित हाईस्कूल, भंडारसंग्रामपुर
5318.12.2026सूर्यगढ़ा+2 हाईस्कूल, सिमरातरीबुधौली बंकर
5421.12.2026सूर्यगढ़ा+2 हाईस्कूल, गोपालपुरगोपालपुर
5522.12.2026सूर्यगढ़ापरियोजना हाईस्कूल, सूर्यगढ़ाजकड़पुरा
5623.12.2026सूर्यगढ़ाहाईस्कूल, मनिकपुरकवादपुर
5724.12.2026सूर्यगढ़ाउत्क्रमित हाईस्कूल, लोशघानीलोशघानी
5828.12.2026सूर्यगढ़ाउत्क्रमित हाईस्कूल, कजरामदनपुर
5930.12.2026सूर्यगढ़ाहाईस्कूल, अभयपुरमहेशपुर
6031.12.2026सूर्यगढ़ाउत्क्रमित हाईस्कूल, सिंघौलतेतरिया, श्रीकिशुन

युवाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर

जिला प्रशासन का उद्देश्य कैंप के माध्यम से युवाओं को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र युवाओं को आवेदन की प्रक्रिया से जोड़ना है. स्कूल स्तर पर काउंसलिंग से युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण के अवसरों की जानकारी एक ही स्थान पर मिल सकेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन