कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी से हुई सुबह की शुरुआत, आज से कमजोर होगा मानसून

Updated:
विज्ञापन

Lakhisarai Weather: मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई कम, 5 जुलाई से मानसून के फिर सक्रिय होने के संकेत

विज्ञापन

लखीसराय से अजीत सिंह की रिपोर्ट

Lakhisarai Weather: लखीसराय में शुक्रवार की सुबह तेज धूप और उमस भरी गर्मी के साथ हुई. मौसम विभाग के अनुसार आज जिले में बारिश की संभावना काफी कम है. हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. अगले दो दिनों तक मानसून कमजोर रहने के आसार हैं.

35 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों को विशेष राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

आज से कमजोर रहेगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक 3 जुलाई से मानसून ब्रेक की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं. 4 जुलाई को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन अच्छी बारिश की संभावना नहीं है.

5 जुलाई से फिर सक्रिय हो सकता है मानसून

पूर्वानुमान के अनुसार 5 जुलाई से मानसून के दोबारा सक्रिय होने की संभावना है. इसके बाद जिले में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं.

किसानों और आम लोगों के लिए सलाह

Lakhisarai Weather: मौसम विभाग ने किसानों को वर्तमान मौसम का लाभ उठाकर खेतों में आवश्यक कृषि कार्य करने की सलाह दी है. वहीं आम लोगों से दोपहर की तेज धूप में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की अपील की गई है.

इसे भी पढ़ें : नया बाजार दालपट्टी गल्ला मंडी में अनाज के भाव स्थिर, जानिए गेहूं, चावल, दाल और सरसों का ताजा रेट

इसे भी पढ़ें : जलवायु परिवर्तन से लड़ने पर खर्च होगा बंगाल बजट का 69 प्रतिशत पैसा, सुंदरवन और सौर ऊर्जा पर बड़ा ऐलान

विज्ञापन
पिंटू प्रणव

लेखक के बारे में

By पिंटू प्रणव

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन