सदर अस्पताल लखीसराय में शनिवार का ओपीडी व इमरजेंसी रोस्टर जारी, जानें किस विभाग में कौन डॉक्टर

विज्ञापन

सदर अस्पताल लखीसराय | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लखीसराय सदर अस्पताल ने शनिवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. मरीजों की सुविधा के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है. जानिए, किस समय कौन से डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे.

विज्ञापन

लखीसराय : सदर अस्पताल लखीसराय में शनिवार के लिए ओपीडी, आईपीडी, इमरजेंसी और एसएनसीयू सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया गया है. मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल के अलग-अलग विभागों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित के अनुसार, मॉर्निंग ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और इवनिंग ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी. वहीं इमरजेंसी सेवा 24 घंटे जारी रहेगी.

विज्ञापन

दो पालियों में चलेगी ओपीडी

शनिवार को जनरल मॉर्निंग ओपीडी में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. संगीता राय और डॉ. मणिभूषण कुमार मरीजों को देखेंगे. आयुष ओपीडी में डॉ. बसंत कुमार की ड्यूटी रहेगी.

इवनिंग जनरल ओपीडी में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक डॉ. संजय कुमार मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे. इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ. बृजेंद्र कुमार की ड्यूटी लगायी गयी है. वहीं गायनी ओपीडी में डॉ. संगीता राय और डॉ. कुमार अमित मरीजों को सेवा देंगे.

आईपीडी में तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी

आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. तीरथा मांझी, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. विकास कुमार झा और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. पंकज कुमार की ड्यूटी रहेगी.

इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी जारी

इमरजेंसी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. निशांत निराला, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. सुधांशु कुमार और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. मृत्युंजय इमरजेंसी में मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायेंगे.

एसएनसीयू में भी तीन पालियों में ड्यूटी

शनिवार को एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. पवन कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. हरदीप बागेड़िया और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. मणिभूषण कुमार की ड्यूटी रहेगी.

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, निर्धारित रोस्टर के तहत चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है, ताकि मरीजों को इलाज के लिए किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन