अनाज लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से मजदूर घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बड़हिया प्रखंड के टाल क्षेत्र के गौरधोबा महल में हादसा
विज्ञापन
बड़हिया. प्रखंड के टाल क्षेत्र के गौरधोबा महल में ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने से अनाज के नीचे दबकर किसान व एक मजदूर घायल हो गया. घायल किसान की पहचान पटना जिले के पचमहला निवासी राजकुमार सिंह व मजदूर नवादा जिले की मेसकौर थाना क्षेत्र निवासी सुनील राजवंशी के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार किसान व मजदूर ट्रैक्टर से अनाज लेकर टाल से आ रहे थे. इसी दौरान ट्रैक्टर की ट्रॉली इंजन से अलग होकर पलट गयी और ट्रॉली में बैठे किसान व मजदूर अनाज के बोर के नीचे दब गये. मौके पर मौजूद किसान और मजदूरों ने दोनों को बड़हिया रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन