जमालपुर-किऊल रेलखंड पर डीएमयू ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

शव को देखने के लिए रेलवे ट्रैक पर जुटे लोगों की भीड़

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पीरीबाजार, लखीसराय में जमालपुर-किऊल रेलखंड पर एक युवक की डीएमयू ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. पुलिस आत्महत्या और दुर्घटना दोनों की आशंकाओं के बीच जांच कर रही है. मृतक की पहचान के लिए 72 घंटे तक शव सुरक्षित रखा जाएगा.

विज्ञापन

पीरीबाजार (लखीसराय) से रविराज आनंद की रिपोर्ट

विज्ञापन

DMU Train Accident: लखीसराय जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र में जमालपुर-किऊल रेलखंड पर मंगलवार को एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. हादसा अभयपुर और घोघी बरियारपुर रेलवे स्टेशनों के बीच पोल संख्या 382/06 के समीप हुआ, जहां ट्रेन संख्या 73422 किऊल-जमालपुर डीएमयू की चपेट में आने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.

आत्महत्या की आशंका, लेकिन जांच जारी

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार युवक ट्रेन के सामने आ गया था, जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि रेल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी.

जीआरपी और आरपीएफ ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची. जीआरपी के एएसआई श्रीमंत कुमार, पुलिस जवान चंदन कुमार तथा आरपीएफ के सुरक्षाकर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जमालपुर भेज दिया गया.

72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा शव

DMU Train Accident: रेल पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है और विभिन्न थानों से भी संपर्क किया गया है. परिजनों की तलाश के उद्देश्य से शव को जमालपुर में 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा. यदि इस दौरान पहचान नहीं होती है, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.फिलहाल पुलिस आत्महत्या और दुर्घटना, दोनों संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

ALSO READ: बदलाव की बयार: लखीसराय के 5 गांवों ने लिया मृत्युभोज के बहिष्कार का संकल्प, सामाजिक कुरीति पर प्रहार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन