महरथ महादलित टोला के बच्चों को इनमामिट्स फाउंडेशन ने किया पुरस्कृत

Updated:
विज्ञापन
महरथ महादलित टोला के बच्चों को इनमामिट्स फाउंडेशन ने किया पुरस्कृत

प्रखंड अंतर्गत महरथ महादलित टोला में इनमामिट्स फाउंडेशन ने पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया. पुरस्कार वितरण समारोह अत्यंत भव्य, गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ

विज्ञापन

हलसी प्रखंड अंतर्गत महरथ महादलित टोला में इनमामिट्स फाउंडेशन ने पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया. पुरस्कार वितरण समारोह अत्यंत भव्य, गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में अंचलाधिकारी संजीव कुमार राय, राजस्व अधिकारी कुसुम कुमारी, स्वास्थ्य उप केंद्र पदाधिकारी तथा पायनियर विजन के प्राचार्य सुजीत कुमार उपस्थित रहे. समारोह के दौरान क्षेत्र के मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी. मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए बच्चों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया. उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की शिक्षा एवं नैतिक संस्कारों पर विशेष ध्यान देने की अपील की. कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया. सम्मान प्राप्त करते समय उनके चेहरों पर आत्मविश्वास और गर्व की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी. समारोह में उपस्थित अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया. यह आयोजन न केवल बच्चों के मनोबल को सुदृढ़ करने में सफल रहा, बल्कि पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्माण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास साबित हुआ.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन