मैंगो टॉक के जरिये दी कृषि वानिकी की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

शहर के बालिका विद्यापीठ के गीता मंदिर में शनिवार को मैंगो टॉक नामक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ-साथ विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गान गाकर शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

बालिका विद्यापीठ में आयोजित हुआ कार्यक्रम

लखीसराय. शहर के बालिका विद्यापीठ के गीता मंदिर में शनिवार को मैंगो टॉक नामक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ-साथ विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गान गाकर शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित अंतरराष्ट्रीय कृषि विशेषज्ञ स्वीजरलैंड से आये रोलैंड फ्रूटिग व युगांडा के लक्की मुकासा, विद्यालय की प्राचार्या कविता सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी सुबोध कुमार, रोटरी क्लब सदस्य अमरेंद्र सिंह, नोनगढ़ पंचायत की मुखिया जुली यादव, खेती संस्था के फाउंडर कुमार नीरज तथा अन्य खेती संस्था की पूरी टीम सहित अन्य किसान साथी तथा विद्यालय की छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी इसकी विस्तृत जानकारी ली. ””मैंगो टॉक नामक एक कार्यक्रम क्या है, इसकी क्या विशेषता है, इसका क्या लाभ है आदि की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य तापमान और अन्य जलवायु प्रतिकूलताओं के संदर्भ में समुदायों के लिए कृषि वानिकी को एक स्थायी समाधान के रूप में प्रस्तुत करना है. जलवायु परिवर्तन के गंभीर प्रभावों के बीच, कृषि वानिकी एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक के रूप में उभरा है जो पर्यावरण की रक्षा करते हुए आजीविका में सुधार करते हुए और हमारे भविष्य को सुरक्षित करते हुए सामुदायिक लचीलेपन को मजबूत करता है. कार्यक्रम में दोनों अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ द्वारा बहुमूल्य विचार और अनुभव साझा किया गया. जिला कृषि पदाधिकारी ने भी किसान बंधु तथा बच्चों को संबोधन किया और खेती की चर्चा की तथा विद्यालय की प्राचार्या ने भी अपने संबोधन में कृषि पर अपनी बातों को रखीं तथा कैसे उर्वरा शक्ति बढ़े, उपज की बढ़ोतरी कैसे हो, किसान कैसे अपने तकनीकी यंत्रों द्वारा अपनी खेती करें, आदि पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या के द्वारा किया गया.—————————————————————————————————————

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन