वैज्ञानिक व प्रसार कर्मी ने खेतों में फसल रोग उपचार की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा के सौजन्य से इन दिनों किसानों के खेत पर कृषि वैज्ञानिक एवं प्रसार कर्मी का भ्रमण कार्यक्रम चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

लखीसराय. कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा के सौजन्य से इन दिनों किसानों के खेत पर कृषि वैज्ञानिक एवं प्रसार कर्मी का भ्रमण कार्यक्रम चलाया जा रहा है. जिसके तहत कृषि वैज्ञानिक खेतों पर जाकर विभिन्न फसलों में लगे रोग के उपचार को लेकर जानकारी किसानों को उपलब्ध करा रहे हैं. इसी क्रम में बुधवार को जिले के चानन प्रखंड क्षेत्र के कुंदर पंचायत मुख्यालय गांव में कृषि विज्ञान केंद्र हलसी के कृषि वैज्ञानिक विनोद कुमार सिंह एवं निशांत प्रकाश द्वारा एक दर्जन से भी अधिक किसान के खेतों पर पहुंचकर विभिन्न फसलों के स्थिति का मुआयना किया गया. कृषि समन्वयक संदीप कुमार के अनुसार कुंदर गांव के किसान विश्वजीत राम, विनोद राम, पंचानंद पंडित, सुशील कुमार, विशेश्वर राम आदि के खेतों पर पहुंचकर विभिन्न रोगों से ग्रसित फसल के उपचार संबंधित जानकारी उपलब्ध कराया गया. मिर्च की खेती में फंगस या गलकी रोग को लेकर नीम का तेल और खल्ली का प्रयोग करने की सलाह दी. साथ ही साथ विभिन्न दवा के संबंध में भी जानकारी दी. इसी तरह सरसों में लगने वाली लाही, आलू में अगेती झुलसा रोग, टमाटर में फल छेदक आदि से निवारण को लेकर उपचार संबंधित विस्तृत जानकारी किसानों को उपलब्ध कराया गया. कृषि वैज्ञानिकों ने गेहूं के खेती में खरपतवार बथुआ, वनगेहूं, केराव, मेथा घास के निवारण के संबंध में भी जानकारी देकर दवा के प्रयोग की सलाह दी. इसके साथ-साथ किसानों को किसी भी समस्या के लिए लगातार कृषि वैज्ञानिकों से सलाह लेने की परामर्श दी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन