महिला वर्ग में मोकामा विजेता, पुरुष वर्ग में सूर्यगढ़ा ने मारी बाजी
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन
महिला वर्ग में मोकामा विजेता, पुरुष वर्ग में सूर्यगढ़ा ने मारी बाजी
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर सूर्यगढ़ा में महिला व पुरुष वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित
सूर्यगढ़ा. 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के शिव दुर्गा महावीर मंदिर परिसर में महिला एवं पुरुष वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन सूर्यगढ़ा नगर परिषद की मुख्य पार्षद रूपम देवी के प्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता सजन कुमार सिंह, उप मुख्य पार्षद बालेश्वर सिंह, वार्ड पार्षद संतोष कुमार सिंह, वार्ड पार्षद रौशन कुमार झा उर्फ सुग्गा झा, पत्रकार राजेश कुमार गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. महिला वर्ग के मुकाबले में मोकामा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सूर्यगढ़ा की टीम को 3-0 से पराजित किया. वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में सूर्यगढ़ा की टीम ने संघर्षपूर्ण खेल का प्रदर्शन करते हुए मोकामा की टीम को 2-1 से शिकस्त दी. मैच के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे व खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन