कॉलेज घाट पर की गयी मां गंगे की भव्य आरती
स्वच्छता सेवा पखवारा के तहत मंगलवार की देर शाम बड़हिया नगर स्थित कॉलेज गंगा घाट पर माता गंगा की भव्य पूजन एवं महाआरती का आयोजन किया गया.
बड़हिया. स्वच्छता सेवा पखवारा के तहत मंगलवार की देर शाम बड़हिया नगर स्थित कॉलेज गंगा घाट पर माता गंगा की भव्य पूजन एवं महाआरती का आयोजन किया गया. इस दौरान हजारों दीपक के प्रकाश एवं गंगा महआरती से बड़हिया कॉलेज गंगा घाट जगमगा उठा. नगर परिषद बड़हिया द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व नगर सभापति डेजी कुमारी ने किया. गंगा आरती कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएम मिथिलेश मिश्र, डीडीसी कुंदन कुमार, एसडीएम चंदन कुमार, सभापति डेजी कुमारी, उपसभापति गौरव कुमार आदि ने संयुक्त रूप से आरती का दीप प्रज्वलित करके किया. बड़हिया के ब्राम्हण विनय कुमार झा, ललित झा, राहुल झा, कारू झा और मुरारी पांडेय के द्वारा विधिवत गंगा आरती की गयी. गंगा घाट के डीएम ने किनारे पौधरोपण भी किया. कार्यक्रम के दौरान डीआरडीए निदेशक नीरज कुमार, बीडीओ प्रतीक कुमार, सीओ राकेश आनंद, इओ रवि कुमार आर्य, जदयू नेता सुजीत कुमार, पार्षद अमित शंकर, प्रेमचंद कुमार सिंह, हीरा सिंह,राजेश कुमार, काजू कुमार, बसंती देवी समेत काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु, सफाईकर्मी और जीविका दीदी सहित हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए