भिरहा में कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भगवद्गीता प्रवचनमाला और द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेले का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

फोटो- मेदनी चौकी के अमरपुर से निकाली गई कलश शोभा यात्रा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सूर्यगढ़ा के भिरहा में श्रीमद्भगवद्गीता प्रवचनमाला और द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेले का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ. यह आयोजन जीवन जीने की कला सिखाएगा और तनावमुक्त जीवन के लिए राजयोग ध्यान का महत्व बताएगा.

विज्ञापन

Spiritual Event: सूर्यगढ़ा (लखीसराय). प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के ब्रह्माकुमारीज राजयोग केंद्र, भिरहा के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता के आध्यात्मिक रहस्य द्वारा जीवन जीने की कला प्रवचनमाला एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेले का शुभारंभ बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ. गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर निकली शोभायात्रा में सैकड़ों माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

विज्ञापन

देवी-देवताओं की झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

भिरहा राजयोग केंद्र से निकली शोभायात्रा नगर के विभिन्न गली-मोहल्लों से होकर कार्यक्रम स्थल पहुंची. शोभायात्रा में देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां, शिव ध्वज और आध्यात्मिक संदेश लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे. मार्ग में कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया.

राजयोग के माध्यम से दिया गया सकारात्मक जीवन का संदेश

शोभायात्रा के दौरान नशामुक्त, तनावमुक्त और संस्कारयुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया गया. श्रद्धालुओं को राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से आत्मिक शांति, सकारात्मक सोच और श्रेष्ठ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.

5 अगस्त तक चलेगी प्रवचनमाला

आयोजकों ने बताया कि 30 जुलाई से 5 अगस्त तक प्रतिदिन शाम 5 बजे "श्रीमद्भगवद्गीता के आध्यात्मिक रहस्य द्वारा जीवन जीने की कला" विषय पर प्रवचनमाला आयोजित की जाएगी. इसमें आध्यात्मिक जीवन, गीता ज्ञान और जीवन प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया जायेगा.

द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला और मेडिटेशन शिविर

Spiritual Event: द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक तथा शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा. इसके अलावा 31 जुलाई से प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 8:30 बजे तक निःशुल्क राजयोग मेडिटेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा.आयोजकों ने भिरहा, सूर्यगढ़ा एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से परिवार सहित इस आध्यात्मिक महोत्सव में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि गीता ज्ञान, राजयोग मेडिटेशन और आध्यात्मिक जीवनशैली अपनाकर तनावमुक्त, व्यसनमुक्त और सुखी जीवन की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन