ePaper

बड़हिया के चार बूथों को बनाया गया है आदर्श बूथ

Updated at : 12 May 2024 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
बड़हिया के चार बूथों को बनाया गया है आदर्श बूथ

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज मुंगेर संसदीय क्षेत्र में भी चुनाव

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बड़हिया. लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज मुंगेर संसदीय क्षेत्र में भी चुनाव होना है. चुनाव को लेकर लखीसराय विधानसभा अंतर्गत बड़हिया प्रखंड व नगर क्षेत्र में मतदान की तैयारी पूरी कर ली गयी है. दोनों क्षेत्रों में कुल 103 मतदान केंद्र हैं. इसमें से उच्च विद्यालय बड़हिया में चार बूथ 38, 39, 40, 41 को आदर्श बूथ बनाया गया है. जहां विशेषकर पानी, कुर्सी, पंखा, आदि की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. आदर्श मतदान केंद्र पर पंडाल की व्यवस्था की गयी है, ताकि कतार में खड़े मतदाताओं को धूप से बचाया जा सके. इसके अलावा सभी मतदान केंद्रों पर पानी की व्यवस्था उपलब्ध की गयी है. इस संबंध में प्रखंड के चुनाव पदाधिकारी प्रतीक कुमार ने बताया कि बूथ में पोलिंग पार्टी व मतदाताओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए बिजली, पानी सहित अन्य आवश्यक इंतजाम किये गये है. संबंधित बूथों के बीएलओ के द्वारा मतदाताओं के बीच मतदाता पर्ची का वितरण का कार्य भी करीब पूरा कर लिया गया है. सभी मतदान केंद्रों पर आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा. धूप में लू लगने या अन्य कारणों से अगर किसी मतदाता की तबीयत बिगड़ती है तो उसके लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मी की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है, जो आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ वहां मौजूद रहेंगी. वहीं उन्होंने बताया कि पुलिस पदाधिकारी व सेक्टर पदाधिकारी के साथ बाइक टीम लगातार मतदान केंद्र पहुंचने वाले मार्गों पर गश्त करेगी. मतदान केंद्र पर महिला व पुरुष पुलिस फोर्स तैनात रहेंगे. इसके अलावा थाना स्तर पर लगातार पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गयी है. मतदाता को मतदान के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा 13 पहचान पत्रों में से कोई एक दस्तावेज को लाना अनिवार्य होगा. मतदान केंद्रों पर पर्दानशीं की पहचान के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. दिव्यांग व वरिष्ठ मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गयी है. दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकारियों ने ईवीएम दल, मजिस्ट्रेट और पुलिस बल को देर शाम तक डिस्पैच सेंटर से मतदान केंद्रों तक पहुंच चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन