Lakhisarai News : नप सभापति व उपसभापति ने नाला व सड़क निर्माण का किया शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुख्यमंत्री गली नली पक्कीकरण योजना के तहत वार्ड संख्या आठ में होगा काम

विज्ञापन

बड़हिया.

नप मुख्य पार्षद डेजी कुमारी एवं उप सभापति गौरव कुमार द्वारा सोमवार को नगर के वार्ड संख्या आठ में नाला एवं सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. नप मुख्य पार्षद ने बताया कि नगर विकास एवं आवास विभाग के तत्वावधान में मुख्यमंत्री गली नली पक्कीकरण योजना के तहत वार्ड संख्या आठ में 13 लाख 55 हजार रुपये की लागत से गोपाल मिश्र के घर से बड़ी कुआं होते हुए गोरेलाल सिंह के घर तक सड़क एवं नाला निर्माण कार्य हो रहा है. साथ ही वार्ड संख्या आठ में ही 14 लाख 98 हजार तीन सौ रुपये की लागत से गोरेलाल सिंह के घर से सुरो बाबू के घर तक सड़क एवं नाला निर्माण कार्य किया जाना है. यह जनकल्याणकारी योजना है. इसे लेकर वार्ड के ग्रामीण बहुत दिनों से मांग करते आ रहे थे. उन्होंने कहा कि तय समय पर सड़क एवं नाले का निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण पूरा हो जायेगा. मौके पर नप सभापति प्रतिनिधि सह जदयू नेता सुजीत कुमार, वार्ड पार्षद रिंकू देवी, अमित शंकर, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजीव कुमार, पप्पू कुमार, शालीग्राम मिश्रा, कृष्ण कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन