वाहन की चपेट में आने से फूल विक्रेता की मौत
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के पहाड़पुर के समीप एनएच-80 पर रविवार की आधी रात एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी
विज्ञापन
पहाड़पुर के समीप एनएच-80 पर की घटना
बड़हिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के पहाड़पुर के समीप एनएच-80 पर रविवार की आधी रात एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान इंदुपुर गांव निवासी विनोद मालाकार के 28 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार राहुल कुमार किसी जरूरी काम से लखीसराय गया था. देर रात करीब एक बजे वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान पहाड़पुर के पास एनएच-80 पर अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक संभल भी नहीं सका और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना पर पहुंची बड़हिया थाना पुलिस ने युवक को सड़क किनारे बाइक के साथ पड़ा हुआ पाया. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने का प्रतीत होता है. फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो सकी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि राहुल कुमार बड़हिया सिनेमा हॉल के पास फूल की दुकान चलाता था और उसी से अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. हादसे के वक्त वह हेलमेट पहने हुए था, बावजूद इसके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी जान चली गयी. राहुल अपने पीछे पत्नी पल्लवी देवी, तीन साल का बेटा अभिनव और तीन माह की मासूम बेटी गुड़िया को छोड़ गया है. घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और मामले की जांच की जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन







