कट्टा के साथ अपराध की योजना बनाते पांच गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर सभी अपराधियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

मेदनी चौकी. स्थानीय थाना क्षेत्र में बुधवार की रात हुसैना गांव यज्ञ स्थल के पास एक बगीचे से पांच अपराधियों को एक कट्टा के साथ आपराधिक योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया. मेदनी चौकी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हुसैना में हो रहे यज्ञ स्थल के पास आम के बगीचे में कुछ आपराधिक तत्वों का जमावड़ा बना हुआ है. सूचना पाकर मेदनी चौकी पुलिस ने बताये गये स्थानों पर छापेमारी की. इसमें हुसैना निवासी रंजन यादव के पुत्र करण यादव, ललन यादव के पुत्र संकित यादव, योगी महतो के पुत्र अमित कुमार व अवगिल निवासी शंभू दास के पुत्र रुपेश कुमार, मुकेश पासवान के पुत्र विशाल कुमार को एक लोड कट्टा, पांच मोबाइल व एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर मेदनी चौकी थाना लाया गया. वहीं थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी के बयान पर कांड संख्या 132/24 की प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसके बाद गुरुवार को सभी गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन