सहोदर भाई के साथ मारपीट करना पड़ा महंगा
सहोदर भाई के साथ मारपीट करना पड़ा महंगा
सूर्यगढ़ा. मानिकपुर ओपी क्षेत्र के टाल वंशीपुर गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट में 57 वर्षीय अधेड़ राजकुमार महंतों की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की दोपहर की है. घटना के दो दिन बाद रविवार को मृतक के पुत्र संजीव कुमार के लिखित बयान पर मानिकपुर थाने में कांड संख्या 31/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. जिसमें मृतक के सहोदर भाई गिरीश महतो, उनकी पत्नी रूबी देवी, पुत्र रंजन कुमार, पुत्री काजल कुमारी एवं काजल कुमारी के पति सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के जकड़पुरा निवासी चीकू कुमार को नामजद किया गया है. मानिकपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है. हत्या मामले का एक आरोपी रंजन कुमार किशोर है जिसकी उम्र 17 वर्ष है. पुलिस ने उसे भी न्यायालय में पेशी के लिए कोर्ट भेजा है.
क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक मृतक राजकुमार महतो के पिता रामदास महतो बीमार चल रहे हैं. मृतक राजकुमार महतो पांच भाई थे. राजकुमार महतो परदेश में रहते थे. सिर्फ चार भाई पिता का इलाज करवा रहे थे. हत्या के दो दिन पूर्व ही राजकुमार महतो परदेश से वापस अपने घर लौटे थे. इलाज में खर्च किये गये राशि लेनदेन को लेकर भाइयों में विवाद हुआ. शुक्रवार के अपराह्न करीब डेढ़ बजे इसी बात को लेकर गिरीश महतो एवं अन्य आरोपी ने लाठी डंडे से लैस होकर राजकुमार महतो की बुरी तरह पिटाई कर दी. जिससे राजकुमार बुरी तरह से घायल हो गये तथा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. मामले को लेकर पीड़ित पक्ष के द्वारा शनिवार की शाम को मानिकपुर थाने में आवेदन दिया गया.आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए