दो से अधिक लाभुक किसान को लॉटरी सिस्टम से मिलेगा यंत्र

Updated:
विज्ञापन

कृषि मंत्री के नेतृत्व में कृषि प्रधान कार्यालय में यंत्र के लिए आवेदक किसान का लॉटरी निकाली जायेगी

विज्ञापन

यांत्रिकरण के लिए आज पटना में निकाली जायेगी लॉटरी

पहली बार पटना में निकाली जायेगी लॉटरी

लखीसराय. हाल ही के दिनों में केआरके मैदान में आयोजित कृषि यांत्रिक मेला में किसानों द्वारा प्राप्त आवेदन के आलोक में उन्हें लॉटरी सिस्टम से यंत्र उपलब्ध कराया गया था. एक यंत्र के लिए दो से अधिक आवेदक किसान होने की वजह से लॉटरी सिस्टम से चयन डीएम के नेतृत्व में कराया गया था. जिसके बाद लॉटरी के माध्यम से किसान का नाम आने के बाद उन्हें सभी प्रक्रिया पूरी कर अनुदान की राशि पर यंत्र उपलब्ध कराया गया था. शेष बचे आवेदक किसान का नाम लॉटरी सिस्टम से सोमवार को पटना कृषि विभाग में निकाला जाना है. जिसे लेकर जिला कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि कृषि मंत्री के नेतृत्व में कृषि प्रधान कार्यालय में यंत्र के लिए आवेदक किसान का लॉटरी निकाली जायेगी. कुल 91 यंत्र के लिए किसानों का नाम लॉटरी में आने के बाद उनकी नाम पटना से यहां भेजा जायेगा. जिसके बाद किसानों को अनुदान की राशि पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराया जायेगा.

————————————————————————————————————————-

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन