अधिक से अधिक किसानों को मिले केसीसी का लाभ: डीएम
Updated at : 18 Feb 2026 6:14 PM (IST)
विज्ञापन

डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति (डीएलसीसी/डीएलआरसी) की बैठक आयोजित की गयी
विज्ञापन
समाहरणालय में डीएम ने किया अधिकारियों के साथ बैठक
जिला स्तरीय बैंकर्स समिति बैठक में डीएम ने दिये निर्देश
लखीसराय
डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति (डीएलसीसी/डीएलआरसी) की बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान वार्षिक ऋण योजना (एसीपी) की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी. [डीएम ने कहा कि अधिक से अधिक किसानों को केसीसी का लाभ उपलब्ध कराया जाय. वर्तमान में जिले का सीडी रेशियो (कैश डिपॉजिट अनुपात) 44.5 प्रतिशत पाया गया, जिसे और बेहतर करने के लिए जिलाधिकारी ने सभी बैंकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि एसीपी में 30 प्रतिशत से कम प्रगति करने वाले बैंक अपनी कार्ययोजना तैयार कर लक्ष्य प्राप्ति के लिए ठोस प्रयास सुनिश्चित करें. जिले में कुल 21 बैंकों की 93 शाखाएं कार्यरत हैं, जिनमें एक बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा भी शामिल है. इसके अतिरिक्त जिले में 47 एटीएम संचालित हैं. डीएम ने केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) योजना में प्रगति बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए बैंकों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक किसानों को केसीसी का लाभ उपलब्ध कराया जाय, ताकि उन्हें समय पर आर्थिक सहायता प्राप्त हो सके. उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में ऋण प्रवाह बढ़ाना प्राथमिकता होनी चाहिए. बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) एवं प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन कार्यक्रम के अंतर्गत लंबित आवेदनों की समीक्षा की गयी. जिला उद्योग केंद्र को निर्देश दिया गया कि बैंकों एवं कार्यालय स्तर पर लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाय. गव्य विकास पदाधिकारी को समग्र विकास योजना एवं देशी गोपालन प्रोत्साहन योजना के तहत विभिन्न बैंकों में लंबित आवेदनों को अगले तिमाही तक निष्पादित कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में एनपीए (अपरिवर्तनीय ऋण) की स्थिति पर भी चर्चा की गयी. डीएम ने निर्देश दिया कि जिन बैंकों में एनपीए की स्थिति अधिक है, वे संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करें. डीएम ने सभी बैंकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वित एवं लक्ष्य उन्मुख कार्य करने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी सुमित कुमार, एलडीओ आरबीआई सूर्यांश सिंह, डीडीएम नाबार्ड विभोर कुमार, प्रभारी पदाधिकारी बैंकिंग शाखा रवि कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




