आज से फरक्का एक्सप्रेस का बड़हिया स्टेशन पर होगा ठहराव

Updated:
विज्ञापन

रेलयात्रियों को होगी सुविधा

विज्ञापन

लखीसराय. बालुरघाट जंक्शन व बठिंडा जंक्शन के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 15733/34 व 15743/44 फरक्का एक्सप्रेस का दानापुर मंडल के बड़हिया स्टेशन पर प्रायौगिक तौर पर दो मिनट का ठहराव प्रदान किया जा रहा है. उपरोक्त आशय की जानकारी पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी. उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 15743 बालुरघाट-बठिंडा फरक्का एक्सप्रेस दिनांक 28.11.2024 से 02.49 बजे बड़हिया पहुंचेगी और 02.51 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. इसी तरह गाड़ी संख्या 15744 बठिंडा-बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस दिनांक 28.11.2024 से 01.28 बजे बड़हिया पहुंचेगी और 01.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. वहीं गाड़ी संख्या 15733 बालुरघाट-बठिंडा फरक्का एक्सप्रेस दिनांक 29.11.2024 से 02.49 बजे बड़हिया पहुंचेगी और 02.51 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. जबकि गाड़ी संख्या 15734 बठिंडा-बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस दिनांक 29.11.2024 से 01.28 बजे बड़हिया पहुंचेगी और 01.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन