उत्पाद विभाग ने अलग-अलग जगहों से सात शराबियों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

उत्पाद विभाग ने अलग-अलग जगहों से सात शराबियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

लखीसराय. उत्पाद विभाग ने जिले के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी अभियान चलाकर रविवार को सात लोगों को शराब की नशे में गिरफ्तार किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद पुलिस के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि जिले के बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र के ढाढ़ीसीर मोड़ से तीन तथा चानन थाना क्षेत्र के संग्रामपुर मोड़ से चार लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. जिसमें ढाढ़ीसीर से सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर वार्ड नंबर 12 निवासी संजय तांती के पुत्र रामजतन कुमार व गणेश तांती के पुत्र सोहन कुमार, बेगूसराय जिला के बरौनी थाना क्षेत्र के बिहट वार्ड नंबर 25 निवासी बिंदेश्वरी तांती के पुत्र प्रमोद तांती को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया. जबकि संग्रामपुर मोड़ से बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र के बतसपुर निवासी त्रिलोकी यादव के पुत्र बबलू कुमार, जानकीडीह वार्ड नंबर नौ निवासी मनोज कुमार यादव के पुत्र जयप्रकाश यादव, चानन थाना क्षेत्र के भलुई वार्ड नंबर दो निवासी द्वारिका यादव के पुत्र रामनरेश प्रसाद यादव एवं भलुई वार्ड नंबर चार निवासी स्व. मुंशी महतो के पुत्र विरेंद्र महतो को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है. सभी की मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन