एक ही जगह तीन साल से जमे कर्मियों का किया गया तबादला

समाहरणालय स्थित डीएम कार्यालय कक्ष में डीएम रजनीकांत की अध्यक्षता में सभी अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गयी.
लखीसराय. समाहरणालय स्थित डीएम कार्यालय कक्ष में डीएम रजनीकांत की अध्यक्षता में सभी अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में अधिकारियों से वैसे कार्यालय कर्मी की सूची तैयार करायी गयी, जो एक ही विभाग में तीन साल तक कार्यरत हैं. उनका तबादला कर दिया गया है. इस संबंध में डीडीसी कुंदन ने बताया कि जिला से लेकर प्रखंड पंचायत स्तर तक तीन साल से अधिक दिनों से जमे कर्मियों का तबादला किया गया है. उन्होंने बताया कि तीन साल से अधिक कार्यालय कर्मी अमीन, राजस्व कर्मचारी, कार्यपालक सहायक, आईटी असिस्टेंट समेत अन्य कर्मियों का तबादला कर दिया गया है. स्थानांतरण कर्मियों की सूची सभी कार्यालय को सोमवार तक उपलब्ध करा दिया जायेगा. बैठक में एडीएम सुधांशु शेखर, वरीय उप समाहर्ता शशि कुमार, एसडीओ चंदन कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




