करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
फोटो -मृतका का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
लखीसराय के रामगढ़ चौक में बिजली के खंभे की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रतिनिधि, लखीसराय. जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड के ओरे गांव में गुरुवार की सुबह बिजली के खंभे के संपर्क में आने से एक बुजुर्ग महिला की करंट लगने से मौत हो गई. महिला को अचेत अवस्था में सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार, ओरे गांव निवासी हरेराम सिंह की 65 वर्षीय पत्नी सुमन देवी घर के बाहर साफ-सफाई कर रही थीं.
आपके शहर में
इसी दौरान करंट प्रवाहित एक बिजली के खंभे के संपर्क में आने से वह अचेत हो गईं. परिजनों द्वारा बुजुर्ग महिला को अचेत अवस्था में सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया, लेकिन चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही रामगढ़ चौक पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए