आत्मा ने किसानों के बीच वितरित किया अरहर बीज व कीट, वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी उत्पादकता

Updated:
विज्ञापन
किसानों के बीच बीज एवं कीटनाशी का वितरण करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

किसानों के बीच बीज एवं कीटनाशी का वितरण करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

लखीसराय में आत्मा परियोजना के तहत चयनित 21 किसानों को उन्नत अरहर बीज और कीट वितरित किए गए हैं. इस पहल का उद्देश्य दलहन उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाना है. किसानों को वैज्ञानिक खेती की तकनीकें भी सिखाई गईं.

विज्ञापन

Lakhisarai Agriculture: लखीसराय. आत्मा (ATMA) के तत्वावधान में जिले के सातों प्रखंडों के चयनित किसानों के बीच प्रत्यक्षण कार्यक्रम के तहत अरहर बीज एवं आवश्यक कीट का वितरण किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य दलहन उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के साथ किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना है.

21 किसानों को मिला गुणवत्तापूर्ण बीज

आत्मा परियोजना निदेशक सह जिला कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि जिले के सभी सात प्रखंडों से चयनित कुल 21 किसानों को गुणवत्तापूर्ण अरहर बीज और आवश्यक कीट उपलब्ध कराए गए. उन्होंने कहा कि इस पहल से किसान वैज्ञानिक पद्धति से खेती कर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकेंगे.

वैज्ञानिक खेती की दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान किसानों को अरहर की उन्नत खेती, बीज उपचार, समय पर बुवाई, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण तथा कीट एवं रोग प्रबंधन से संबंधित तकनीकी जानकारी भी दी गई. कृषि विशेषज्ञों ने किसानों से विभाग द्वारा जारी वैज्ञानिक अनुशंसाओं का पालन करने की अपील की.

दलहन उत्पादन बढ़ाने पर जोर

डीएओ कुंदन कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दलहन उत्पादन में वृद्धि, किसानों की आय बढ़ाना और कृषि में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देना है. उन्होंने कहा कि बेहतर गुणवत्ता वाले बीज और वैज्ञानिक खेती से उत्पादन में सुधार होगा.

किसानों ने जताया आभार

Lakhisarai Agriculture: आत्मा, लखीसराय द्वारा समय-समय पर किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और आवश्यक कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है. किसानों ने इस पहल के लिए कृषि विभाग और आत्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम खेती को अधिक लाभकारी बनाने में मददगार साबित होंगे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन