रामगढ़ चौक के सीडीपीओ ने पोषण पखवारा को ले की गयी बैठक

Updated:
विज्ञापन

. रामगढ़ चौक के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी की अध्यक्षता में उनके ही कार्यालय में सोमवार को पोषण पखवाड़ा 2026 की बैठक की गयी

विज्ञापन

लखीसराय. रामगढ़ चौक के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में सोमवार को पोषण पखवाड़ा 2026 की बैठक की गयी. बैठक में पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य बच्चों के जीवन के प्रथम छह वर्षों में मस्तिष्क के समुचित व सर्वोत्तम विकास के लिए पोषण एवं प्रारंभिक बाल उत्पीड़न के महत्व पर चर्चा की गयी. इस संदर्भ में प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में पोषण पखवारा के आयोजन के लिए गतिविधि कैलेंडर एवं अवधारणा नोट गतिविधि कैलेंडर के अनुसार प्रतिदिन कम से कम पांच गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित किया जाना है. इसके अतिरिक्त स्थानीय आवश्यकताओं एवं क्षेत्रीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र विशेष के अनुरूप गतिविधियों का आयोजन भी किया जाना है. महिला पर्यवेक्षकों को आदेश दिया गया कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र को प्रतिदिन प्रति केंद्र से 5-5 गतिविधि आयोजन कर पोषण अभियान डैश बोर्ड पर डाटा एंट्री करना सुनिश्चित करेंगे. मौके पर जिला समन्वयक कन्हैया कुमार प्रखंड समन्वयक विशाल भारती सभी महिला पर्यवेक्षक का डाटा एंट्री ऑपरेटर विजय कुमार एवं आंगनबाड़ी सेविका मौजूद रहे.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन