लखीसराय में बीपीएससी परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित

Updated:
विज्ञापन
लखीसराय में बीपीएससी परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित

फोटो -बैठक को संबोधित करते डीएम व अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network

लखीसराय में बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं। डीएम ने परीक्षा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन

फोटो -बैठक को संबोधित करते डीएम व अन्य अधिकारी प्रतिनिधि, लखीसराय. डीएक्ष शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय के मंत्रणा कक्ष में बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई. डीएम ने बताया कि आयोग ने पहले 6000 अभ्यर्थियों के लिए केंद्र निर्धारण का निर्देश दिया था, जिसके तहत 2644 अभ्यर्थियों के लिए छह केंद्र बनाये गये थे. आयोग के पुनः स्मारित करने पर शेष अभ्यर्थियों के लिए पांच नये केंद्रों पर सहमति बनी. अब जिले में कुल 4854 अभ्यर्थियों के लिए 11 केंद्र तय किए गये हैं. नये केंद्रों में डायट लखीसराय, बालिका विद्यापीठ, विद्या भवन, महिला विद्या मंदिर, हसनपुर उच्च विद्यालय और दुर्गा बालिका उच्च विद्यालय शामिल हैं. डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी नये केंद्रों से अनुशंसा लेकर विभाग को जल्द सूचना भेजने का निर्देश दिया. साथ ही, सभी प्राचार्यों को विधि-व्यवस्था, यातायात, पेयजल व शौचालय की समुचित व्यवस्था समय पर पूरा करने को कहा. बैठक में डीडीसी सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार, डीएसपी अजीत प्रताप सिंह, सिविल सर्जन जयप्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी व प्राचार्य मौजूद थे.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन