दूसरे दिन गंगा नदी में डूबे किशोर का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

मवेशी धोने के क्रम में खुटहा डीह निवासी पप्पू सिंह के 15 वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार गंगा नदी में डूब गया था. गुरुवार की संध्या एसडीआरएफ की टीम ने नदी से किशोर के शव को बरामद कर लिया.

विज्ञापन

बड़हिया. प्रखंड अंतर्गत खुटहाडीह गांव स्थित राम घाट के पास बीते बुधवार की दोपहर मवेशी धोने के क्रम में खुटहा डीह निवासी पप्पू सिंह के 15 वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार गंगा नदी में डूब गया था. इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू कर दी गयी थी. उसकी खोज के लिए गुरुवार को बेगूसराय से एसडीआरएफ की टीम को बुलायी गयी थी. गुरुवार की दोपहर तक बेगूसराय से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने शव को गंगा नदी में घंटों खोजबिन की. इसके बाद गुरुवार की संध्या में नदी से किशोर के शव को बरामद कर लिया गया. अंचलाधिकारी राकेश आनंद ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, गंगा नदी में मवेशी धोने के दौरान खुटहा डीह के पप्पू सिंह के 15 वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार गहरे पानी में समा गया था. वहीं गुरुवार को शव मिलने के बाद मिथुन के परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन