भाजपा का झंडा लगे चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
भाजपा का झंडा लगे चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

फोटो संख्या 02- जब्त वाहन व गिरफ्त तस्कर के साथ पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

लखीसराय में पुलिस ने भाजपा का झंडा लगी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन

उत्पाद थाना पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई फोटो संख्या 02- जब्त वाहन व गिरफ्त तस्कर के साथ पदाधिकारी प्रतिनिधि, लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस द्वारा चलाये गये सघन जांच अभियान में जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग के बीच स्थित तेतरहाट बाजार से एक चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया, जबकि वाहन चालक सहित दो तस्कर को पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रही. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की एक उजला रंग के चार पहिया वाहन जिसका नंबर बीआर 01पी6- 9999 व उसके आगे भाजपा का झंडा लगाकर शराब माफिया विदेशी शराब की तस्करी कर रहा है. सूचना मिलने पर उत्पाद पुलिस तेतरहाट बाजार के समीप सघन जांच अ्रभियान की, इसी क्रम में जमुई की ओर से आ रहे उक्त चार पहिया वाहन से 1097 बोतल में 392.655 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. उत्पाद निरीक्षक ने बताया कि उक्त वाहन चालक जमुई जिला के गिद्धौर के सेवा गांव निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र मिठ्ठू कुमार व आश्रम घघरा निवासी गंगा पासवान के पुत्र मनीष पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल ने बताया कि भाजपा का पार्टी का झंडा लगाकार तस्कर पुलिस को चकमा देने की फिराक था, लेकिन गिरफ्तार कर लिया गया. --------------------------------------------------------------

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन