Bihar News: ठुमकों के बीच टूटी शराबबंदी, नशे में धुत 5 आर्केस्ट्रा गर्ल गिरफ्तार, बंगाल से आई थीं बिहार

Updated:
विज्ञापन
orchestra girl arrested| Five drunk orchestra girls arrested; they had come to Bihar from Bengal

सोशल मीडिया से ली गई ऑर्केस्ट्रा डांसर की तस्वीर

Bihar News: पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में कानून की अनदेखी सामने आई है. लखीसराय में पुलिस और उत्पाद विभाग ने नशे की हालत में पांच आर्केस्ट्रा डांसर को गिरफ्तार किया, जिसके बाद अवैध शराब के नेटवर्क पर सवाल खड़े हो गए हैं.

विज्ञापन

Bihar News: पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में कानून की सख्ती एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है. लखीसराय जिले में उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पांच आर्केस्ट्रा डांसर को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है. सभी युवतियां पश्चिम बंगाल से आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के लिए लखीसराय आई थीं. मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उत्पाद अधिनियम के तहत उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है.

नशे में धुत थीं पांच युवतियां

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि बंगाल से आई कुछ युवतियों के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की जा रही है. इस पर आर्केस्ट्रा के आयोजक ने थाने को सूचित किया. सूचना मिलते ही कवैया थाना अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पंजाबी मोहल्ला और पचना रोड इलाके में छापेमारी की. इस दौरान कुल आठ लोगों को पकड़ा गया, जिनमें पांच युवतियां भी शामिल थीं.

मेडिकल जांच में हुआ खुलासा

पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर उत्पाद थाने भेजा, जहां मेडिकल जांच कराई गई. जांच रिपोर्ट में यह साफ हुआ कि सभी पांचों युवतियां शराब के नशे में थीं. इसके बाद उत्पाद विभाग ने अल्कोहल रिपोर्ट के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने क्या कहा?

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों के बीच कई सवाल खड़े हो गए हैं. लोगों का कहना है कि जब बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, तो बाहर से आई युवतियों को शहर में शराब आखिर कहां से और कैसे मिल गई. क्या इसके पीछे कोई संगठित शराब तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है, या फिर स्थानीय स्तर पर अवैध शराब का धंधा खुलेआम चल रहा है.

पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब उपलब्ध कराने वाले तस्करों और सप्लायर की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा.

Also Read: Bihar Suicide News: बिहार में कलेजा चीर देने वाली घटना, पिता ने 5 बच्चों संग लगाई फांसी, 4 की मौत

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन