समाज को शिक्षित व संगठित करना था बाबा साहेब का लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन

समाज को शिक्षित व संगठित करना था बाबा साहेब का लक्ष्य

विज्ञापन

चंद्रवंशी हिस्सेदारी-भागीदारी मंच ने मनायी बाबा साहेब की जयंती

लखीसराय. शहर के इंगलिश मुहल्ला स्थित सामुदायिक विवाह भवन में मंगलवार को चंद्रवंशी हिस्सेदारी-भागीदारी मंच के बैनर तले संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के नगर अध्यक्ष महेंद्र राम चंद्रवंशी ने व संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक राम चंद्रवंशी ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप में मंच के राष्ट्रीय संयोजक अधिवक्ता देवेंद्र राम चंद्रवंशी, सेवानिवृत्त जज एके सिंह व नप उपाध्यक्ष शिवशंकर राम उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत आंगतुकों द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. मौके पर वक्ताओं ने उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि डॉ बाबा साहब आंबेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक व समाज सुधारक थे, उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया व अछूतों (दलितों) के प्रति होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था. उनके बताये हुए शिक्षित बनो, संगठित रहो के मार्गों पर चलने की बात कही. मौके पर मुंशी राम चंद्रवंशी, पंकज वर्मा, ललन राम, शैलेंद्र कुमार दिनकर, भगवान कुमार, विक्रम कुमार, विजय राम चंद्रवंशी, गोरेलाल राम, मथुरा प्रसाद चंद्रवंशी, दिनेश राम चंद्रवंशी, अशोक राम चंद्रवंशी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन