देसी शराब के साथ एक महिला तस्कर व 11 शराबी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

उत्पाद थाना पुलिस द्वारा विभिन्न जगहों से देसी शराब के साथ एक तस्कर व 11 पीने वालों को गिरफ्तार किया गया, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन

लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस द्वारा विभिन्न जगहों से देसी शराब के साथ एक तस्कर व 11 पीने वालों को गिरफ्तार किया गया, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि अमहरा थाना क्षेत्र के काल भैरव निवासी अशोक केवट के पुत्र उर्मिला देवी को चार लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र के दाढ़ीसीर से बसमतिया निवासी जागेश्वर यादव के पुत्र विनोद यादव, जानकीडीह निवासी रामोतार यादव के पुत्र कुंदन कुमार, बरमसिया निवासी नागेश्वर कोड़ा के पुत्र रूपेश कोड़ा, सिंहचक निवासी शिवदयाल के पुत्र लालू कुमार व महेश यादव के पुत्र रवि कुमार, इटहरी से सुभाष यादव के पुत्र गौतम तथा बड़हिया से युगेश्वर मांझी के पुत्र कुंदन मांझी, अफुल मांझी के पुत्र महेश मांझी, कामो मांझी के पुत्र प्यारे मांझी, उपेंद्र महतो के पुत्र गौतम कुमार व बाली मांझी के पुत्र बिरजू मांझी को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन