तितायचक में चिंगारी से नेवाड़ी में लगी आग

Updated:
विज्ञापन

चानन क्षेत्र के तितायचक में रविवार अपराह्न करीब 1:40 बजे चिंगारी से स्थानीय ग्रामीण नागेश्वर पासवान के नेवाड़ी मेंआग लग गयी

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा/चानन.

चानन क्षेत्र के तितायचक में रविवार अपराह्न करीब 1:40 बजे चिंगारी से स्थानीय ग्रामीण नागेश्वर पासवान के नेवाड़ी मेंआग लग गयी. सूचना के बाद चानन थाना से अग्नि चालक रामशंकर राय, अग्निक रामप्रवेश राम व पंकज कुमार मिनी अग्निशमन वाहन के साथ घटनास्थल पहुंचे. अग्निशमन कर्मियों की तत्परता से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका. अग्नि चालक रामाशंकर राय ने बताया कि यहां किसान का सात हजार अंटिया निवाड़ी जलकर बर्बाद हो गया. पास में ही गेहूं का बोझा रखा हुआ था जिसे जलने से बचाया गया. आग पर शीघ्र काबू नहीं पाया जाता तो अधिक क्षति हो सकती थी.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन