छोटी दुर्गा मंदिर के ऊपरी तल्ला से एक दुकान को कराया खाली
. शहर के पुरानी बाजार छोटी दुर्गा मंदिर के ऊपरी तल्ले से एक दुकान को शुक्रवार की देर शाम प्रशासन ने खाली कराया
लखीसराय. शहर के पुरानी बाजार छोटी दुर्गा मंदिर के ऊपरी तल्ले से एक दुकान को शुक्रवार की देर शाम प्रशासन ने खाली कराया. छोटी दुर्गा स्थान की दुकान से जुड़ा विषय पिछले लगभग 14 वर्षों से लंबित था. बताया जा रहा है कि इतने वर्षों से मंदिर के दुकान का रामगोपाल ड्रोलिया ने किराया अदा नहीं किया था और दुकान पर उनका कब्जा बना हुआ था. यह मामला एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन रहा और अंततः एसडीएम कोर्ट के निर्णय पर सीओ अजय राठौर को मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया था और नगरपालिका ईओ प्रभात रंजन व टाउन थाना की संयुक्त टीम व प्रशासन की उपस्थिति में विधिवत प्रक्रिया अपनाते हुए दुकान को कब्जा से मुक्त कराया गया. इसके पश्चात उक्त दुकान का वैधानिक रूप से हस्तगत कर दुकान की चाबी छोटी दुर्गा समिति को सौंप दिया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए