फाइनेंस कंपनी के कार्यालय का ताला तोड़कर लेपटाप की चोरी
फाइनेंस कंपनी के कार्यालय का ताला तोड़कर लेपटाप की चोरी
लखीसराय. टाउन थाना क्षेत्र स्थित औरैया मोड़ के समीप एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय का ताला तोड़कर चोर ने लेफ्टॉप सहित अन्य सामान चुरा लिया. पैसा लो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर प्रेम किशोर वर्मा ने बताया कि रविवार को छुट्टी होने के कारण वह शनिवार को कार्यालय का कार्य पूरा करने के बाद वह घर चले गये थे. रविवार की शाम को जब वह पहुंचे तो कार्यालय का ताला टूटा हुआ मिला. अंदर देखा तो डेल कंपनी का लैपटॉप, कीबोर्ड एवं माउस गायब था. इसकी सूचना उनके द्वारा कंपनी के वरीय अधिकारियों को दिया गया. अब उनके द्वारा टाउन थाना को आवेदन दिया गया है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया कि मैनेजर के द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आगे की कार्रवाई की जायेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए