निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 99 लोगों की हुई जांच

Updated:
विज्ञापन

लायंस क्लब लखीसराय के द्वारा प्रत्येक रविवार को संडे क्लीनिक का संचालन किया जाता है.

विज्ञापन

लखीसराय. लायंस क्लब लखीसराय के द्वारा प्रत्येक रविवार को संडे क्लीनिक का संचालन किया जाता है. जिसके तहत रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 99 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें उचित दवा भी निशुल्क उपलब्ध करायी गयी. इस संबंध में जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष संजीव कुमार स्नेही ने बताया कि रविवार को भी संडे क्लीनिक का संचालन चितरंजन रोड स्थित लायंस भवन में किया गया. जिसमें 68 उच्च रक्तचाप व मधुमेह रोग से संबंधित मरीज पहुंचे. जिनकी जांच क्लब के डॉ कंचन कुमार के द्वारा किया गया. वहीं जांचोपरांत उन्हें निशुल्क दवा भी क्लब के सदस्य प्रभात रंजन के द्वारा उपलब्ध कराया गया. उन्होंने बताया कि इसके साथ ही कोलकता से आये हुए नेत्र जांच विशेषज्ञ के द्वारा 31 मरीजों का निशुल्क नेत्र जांच किया गया. साथ ही जरूरतमंद लोगों को मात्र 300 रुपये में चश्मा उपलब्ध कराया गया. मौके पर क्लब के वरीय सदस्य राजेंद्र प्रसाद सिंघानिया, अमित सिन्हा आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन