50 बोतल अंगरेजी व 29 पाउच देसी शराब बरामद

Published at :21 May 2016 3:49 AM (IST)
विज्ञापन
50 बोतल अंगरेजी व 29 पाउच देसी शराब बरामद

लखीसराय : किऊल जीआरपी ने शुक्रवार की अहले सुबह किऊल रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों में सर्च अभियान चलाया़ जिस क्रम में जीआरपी ने हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस व रांची-जयनगर एक्सप्रेस से 750 एमएल अंग्रेजी शराब की 50 बोतल व देसी शराब की 29 पाउच बरामद करने में सफल रही़ हालांकि पुलिस की सर्च अभियान को देख […]

विज्ञापन

लखीसराय : किऊल जीआरपी ने शुक्रवार की अहले सुबह किऊल रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों में सर्च अभियान चलाया़ जिस क्रम में जीआरपी ने हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस व रांची-जयनगर एक्सप्रेस से 750 एमएल अंग्रेजी शराब की 50 बोतल व देसी शराब की 29 पाउच बरामद करने में सफल रही़

हालांकि पुलिस की सर्च अभियान को देख शराब तस्कर ट्रेन में ही अपना सामान छोड़कर भागने में सफल रहे़ इस संबंध में किऊल जीआरपी थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस में एक बैग से से 06 बोतल इंपीरियर ब्लू व 09 बोतल रायल स्टेग अंग्रेजी शराब बरामद किया गया़

वहीं रांची-जयनगर एक्सप्रेस में सर्च के दौरान एक बैग से 35 बोतल रायल चैम्प शराब बरामद किया गया़ हालांकि इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है़ सर्च अभियान के दौरान शराब तस्कर अपने सामान को छोड़कर पहले ही निकल गया था़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन