हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मकर संक्रांति का त्योहार

Published at :15 Jan 2016 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मकर संक्रांति का त्योहार

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मकर संक्रांति का त्योहार जमुई . जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को मकर संक्रांति का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस दौरान लोगों ने अहले सुबह नहा धोकर अपने आस पास के मंदिरो व अपने अपने घरों में पूजा अर्चना करके भगवान को पारंपरिक रूप से तिल […]

विज्ञापन

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मकर संक्रांति का त्योहार जमुई . जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को मकर संक्रांति का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस दौरान लोगों ने अहले सुबह नहा धोकर अपने आस पास के मंदिरो व अपने अपने घरों में पूजा अर्चना करके भगवान को पारंपरिक रूप से तिल व चावल का भोग लगाया.इसके पश्चात अपने परिवार के लोगों के साथ चूड़ा, दही, चीनी, भूरा, सब्जी, तिलकुट, चूड़ा व मूढ़ी से बनी लाय के अलावे तिलवा, तिलकतरी आदि का जम कर लुफ्त उठाया और आस पास के लोगों व सगे संबंधियों को भी निमंत्रण देकर खिलाया. चूड़ा दही का स्वाद चखने के पश्चात युवाओं और बच्चों ने जम कर पतंगबाजी की और क्रिकेट व फुटबॉल का भी आनंद लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन