21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संघ के जिला इकाई का चुनाव संपन्न

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संघ के जिला इकाई का चुनाव संपन्न फोटो : 4 (चुनाव के पश्चात हर्ष व्यक्त करते कर्मचारी संघ के सदस्य)जमुई . स्थानीय लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कर्मियों की बैठक संघ के चुनाव को लेकर स्थानीय पीएचइडी कार्यालय परिसर में अभिमन्यु पांडेय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपस्थित दीनानाथ सिंह व […]

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संघ के जिला इकाई का चुनाव संपन्न फोटो : 4 (चुनाव के पश्चात हर्ष व्यक्त करते कर्मचारी संघ के सदस्य)जमुई . स्थानीय लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कर्मियों की बैठक संघ के चुनाव को लेकर स्थानीय पीएचइडी कार्यालय परिसर में अभिमन्यु पांडेय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपस्थित दीनानाथ सिंह व प्रदेश संयुक्त मंत्री परमहंस सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार कर्मचारी हितों की अनदेखी कर रही है. अगर सरकार कर्मचारियों की इसी तरह अनदेखी करती रही तो हम सबों को मजबूरन आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा. इस दौरान सर्वसम्मति से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण सेवा संघ का चुनाव किया गया. जिसमें विजय कुमार सिंह को मुख्य संरक्षक, हरि राम को सम्मानित अध्यक्ष, चंद्रभान सिंह को अध्यक्ष, सुरेश राम, राजाराम प्रसाद व हाफिज अब्दुल गफ्फार को उपाध्यक्ष, सिघेश्वर प्रसाद सिंह को जिला मंत्री, नागेश्वर विश्वकर्मा, विजय कुमार व प्रदीप सिंह को संयुक्त मंत्री चुना गया. वहीं सुरेश शर्मा को कोषाध्यक्ष, ललन रावत को संघर्ष अध्यक्ष, रामबाबू कुमार को संघर्ष मंत्री, नारायण सिंह को कार्यालय मंत्री, अभिमन्यु पांडेय को संगठन मंत्री तथा सतीश चौधरी, प्रभाकर चौधरी, सिद्धनाथ शर्मा, राम इकबाल दास, सुबेदार सिंह व अब्बास को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया. चयनित सदस्यों ने अपने सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके द्वारा दिया गया सम्मान को हम बखूबी निर्वहन करेंगे. मौके पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के मुख्य संरक्षक सरयुग पासवान समेत दर्जनों सदस्य मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें